खनियाधाना: सांदीपनि विद्यालय के शिक्षक पर निजी कोचिंग चलाने का आरोप, BEO बोले- जांच कमेटी करेगी फैसला*
शिवपुरी जिले के खनियांधाना नगर स्थित शासकीय सांदीपनि विद्यालय के शिक्षक हरिराम रजक पर घर से प्राइवेट कोचिंग चलाने का आरोप लगा है। आज मंगलवार दोपहर 2:00 बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। दावा है कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति शिक्षक हरिराम रजक हैं, जो अपने निवास पर छात्रों को कोचिंग पढ़ा रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामला गरमा गया है। कुछ छा