सुल्तानपुर: जिलाधिकारी के निर्देश के बाद सीएमओ ने हीट वेब से बचाव के लिए जिले में शुरू कराया ORS कार्नर
जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना के निर्देश पर सीएमओ ओ.पी चौधरी ने जिले में हीट वेब से बचाव के लिए 65 चिकित्सा इकाईयों तथा नगर पालिका,कलेक्ट्रेट,बस स्टेशन एवं रेलवे स्टेशन पर ORS कार्नर की व्यवस्था की गयी है।उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय पुरूष,समस्त सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर 4 बेड व प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र पर 2 बेड के कोल्ड रूम की व्यवस्था कर ली गयी है।