सिरसा: पुलिस ने गांव जोधकां क्षेत्र से एक कार सवार को लगभग ₹4 लाख के 21 किलो गांजे के साथ किया गिरफ्तार
Sirsa, Sirsa | Nov 1, 2025 पुलिस ने नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव जोधकां क्षेत्र से शनिवार को कार सवार व्यक्ति को करीब चार लाख रुपये का 21 किलोग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। शाम सात बजे के दौरान सिरसा के एसपी दीपक सहारण ने बताया कि पुलिस टीम डिंग क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान पुलिस टीर्म को महत्वपूर्ण सूचना मिली कि गांव जोधकां में एक व्यक्ति नशे का धंधा करता है।