लाडपुरा: रणथंभौर एक्सप्रेस से उठा धुआं, कोटा मंडल के लूनीरिछा स्टेशन पर ट्रेन रोकी गई, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
Ladpura, Kota | Jun 18, 2026 कोटा गुरुवार सुबह इंदौर-जोधपुर इंटरसिटी रणथंभौर एक्सप्रेस (12465) में अचानक धुआं निकलने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सुबह करीब 9:20 बजे ट्रेन के आगे लगे जनरल कोच के पहियों के पास से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद एहतियातन ट्रेन को लूनीरिछा स्टेशन पर तत्काल रोक दिया गया। धुआं निकलने की सूचना मिलते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया और कई लोग जल्दबाजी में को