थाना पुरवा पुलिस द्वारा लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार शाम 06 बजे प्रेस नोट जांरी कर जानकारी दी है। दिनांक 25 जनवरी को थाना पुरवा पर वादिनी की तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 25/26 धारा 137(2)/87 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। आज शनिवार को थाना पुरवा पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है ।