बहराइच: तड़वा में तेंदुए के हमले में किशोर घायल, इलाज जारी
बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज में एक तेंदुए ने किशोर पर हमला कर दिया। किशोर खेत में मक्के की फसल देखने गया था, तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ उसे छोड़कर जंगल में भाग गया, जिससे किशोर की जान बच गई। मंगलवार दोपहर को सीएमएस ने बताया की भर्ती कर किशोर का इलाज जारी है।