टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर गांव के पास गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर होगई। घटना में एक शख्स की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ,वहीं दूसरी बाइक पर सवार एक महिला और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।