खरगोन के सेगांव बस स्टैंड पर गृहमंत्री अमित शाह का पुतला जलाने के मामले में भाजपा ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। भाजपा ने इस घटना में पुलिसकर्मियों की संदिग्ध भूमिका मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्विन ठाकुर ने शनिवार शाम एसपी रवींद्र वर्मा को एक आवेदन सौंपा। इसमें उन्होंने बताया कि स्थानीय चौकी प्रभारी को पुतला दहन