मिहींपुरवा: मुर्तिहा कोतवाली पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने रमजान त्यौहार के मद्देनज़र इंडो नेपाल सीमा का लिया जायजा
मुर्तिहा कोतवाली पुलिस और एसएसबी (SSB) ने संयुक्त रूप से त्यौहार को लेकर इंडो-नेपाल सीमा का जायजा लिया, जिसका उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण पाना है। इस दौरान संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग की गई और बॉर्डर पर आवागमन करने वाले लोगों की सघन चेकिंग की अवैध प्रवेश और तस्करी रोकने के लिए कड़ी चेकिंग की गई।