पतरघट: पतरघट के पामा बाढ़ आश्रय स्थल के पास बाइक सवार अपराधियों ने युवक से सब्जी छीनी
इन दिनों पतरघट पुलिस का खौफ अपराधियों के बीच खत्म हो चुका है। थाना क्षेत्र में बेलगाम अपराधियों ने पतरघट पुलिस को चुनौती देते 15 दिनों के अंदर लूटपाट की तीन घटनाओं को अंजाम दिया है। ताजा मामला पतरघट थाना क्षेत्र के पामा बाढ़ आश्रय स्थल के समीप एक बाइक पर सवार तीन बैखोफ अपराधियों ने मधेपुरा जिले के रैशना बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहे एक युवक से छिनतई की घ