लोदीपुर थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान लहसुनिया पटाखा बम से हमला कर लोगों को घायल करने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस एवं लहसुनिया बम बनाने में प्रयुक्त सामग्री भी बरामद की है।