मैहर: मैहर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में गर्भवती महिला ने पुत्र को दिया जन्म।
मैहर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में गर्भवती महिला ने पुत्र को जन्म दिया। गाड़ी संख्या 15232 डाउन में यात्रा कर रही फिरोजी खातून को लेबर पेन शुरू होने पर उनके पति मोहम्मद इसाक मंसूरी ने रेलवे हेल्पलाइन 139 पर सहायता मांगी। सूचना मिलते ही आरपीएफ मैहर, स्टेशन स्टाफ और महिला कर्मियों ने ट्रेन के पहुंचने पर यात्री को अटेंड किया।