बांसवाड़ा: मेवाड़ा कलाल समाज की मसोटिया सेंटर की बैठक सुरपुर में आयोजित, सामूहिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने पर दिया गया बल
मेवाड़ा कलाल समाज मसोटिया सेंटर की बैठक सोमवार दोपहर 12 बजे सुरपुर पर रखी गई। जिसमें नवनिर्वाचित सेंटर अध्यक्ष अशोक कुमार कलाल सेनावासा की अध्यक्षता में प्रथम बैठक रखी गई। बैठक में सेंटर हित में व समाज के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।सेंटर के कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल कलाल रुजीया ने पूर्व सेंटर अध्यक्ष जगदीश कलाल देवलिया के कार्यकाल का हिसाब बनाकर सुपुर्द किया।