लोहरदगा जिले में मंगलवार अपराह्न करीब 3 बजे अवैध जुआ खेलने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार लोगों को पकड़ा। जिले के एसपी सादिक अनवर रिजवी को मिली गुप्त सूचना में बताया गया था कि कुटमू जेलखाना स्थित परि भवन के आसपास जुआ खेला जा रहा है। सूचना की पुष्टि होने पर एसपी ने स्पेशल टीम और सदर थाना पुलिस को संयुक्त छापेमारी का निर्देश दिया।