पालमपुर: पालमपुर विज्ञान केंद्र द्वारा नगर स्तरीय विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
शुक्रवार को पालमपुर विज्ञान केंद्र द्वारा समाज में वैज्ञानिक चेतना के प्रसार एवं विज्ञान की सामाजिक उपादयेता के प्रति जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से नगर स्तरीय विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्र के परियोजना समन्वयक्रम स्वरूप द्वारा स्वागत संबोधन से हुआ उन्होंने 21वीं सदी में संप्रेषण कौशल पर प्रकाश डाला।