ग्वालियर गिर्द: कलेक्टर रुचिका चौहान ने डबरा के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह के साथ डबरा एवं आसपास के गाँवों में भ्रमण कर निरीक्षण किया और निर्वाचन के कार्य को समय-सीमा में और पूर्ण गंभीरता से करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।