जनपद पंचायत बिल्हा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. रामकुमार कौशिक ने समाधान के लिए अधिकारियों को तत्काल कार्य करने के लिए हिदायत दी है। आज रविवार की दोपहर 1 बजे जनपद पंचायत बिल्हा के अध्यक्ष लक्ष्मण कौशिक ने अन्य जनप्रतिनिधि व ग्राम वासियों के साथ सतनामी पारा पहुंचकर समस्या को विस्तार से जानकर जगह का चयन किया जहां नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।