बरेली: जांबाज सुमित यादव को मिलेगा ‘उत्तम जीवन रक्षक पदक’, राष्ट्रपति बरेली के बहादुर को देंगे सम्मान
बरेली के रहने वाले सुमित यादव को 27 अप्रैल 2024 को दिल्ली के रोहिणी में लगी भीषण आग के दौरान दो युवकों की जान बचाने के लिए ‘उत्तम जीवन रक्षक पदक’ से सम्मानित किया जाएगा। सुमित ने जान की परवाह किए बिना जलते फ्लैट में घुसकर आर्यन गुप्ता और अनुपम कस्तूरिया को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान वे खुद गंभीर रूप से झुलस गए और महीनों इलाज चला।