बरेली: दिनदहाड़े प्रेमनगर में गोलीकांड से मचा हड़कंप, मोबाइल लूट के दौरान युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत
बरेली के थाना प्रेमनगर क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। शास्त्री नगर स्थित साईं मंदिर के पास मोबाइल लूट की कोशिश के दौरान बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।