सोहागपुर: सोहागपुर थाना क्षेत्र में ट्रक ने मोटरसाइकिल चालक को मारी टक्कर
शहडोल सोहागपुर थाना के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल चालक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल चालक घायल हुआ है,घायल मोटरसाइकिल चालक को पुलिस की मदद से अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है,सोहागपुर पुलिस ने रविवार को लगभग 1:15 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि घायल हुए मोटरसाइकिल चालक का उपचार जारी है।