जफराबाद थाना क्षेत्र के इमलों गांव में रविवार की सुबह करीब 11 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।