हुज़ूर: भोपाल में अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर चलाने के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई, सेंटर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज
Huzur, Bhopal | Sep 3, 2025 भोपाल के बरखेड़ी जहांगीराबाद क्षेत्र में तीन मंजिला मकान में अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर चलाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, 21 दिन पहले खाद्य विभाग ने दबिश देकर यहां से 35 सिलेंडर जब्त किए थे। सेंटर पर घरेलू से कमर्शियल सिलेंडर में गैस ट्रांसफर की जा रही थी|