नामकुम: मकचुंद टोली में देवठान जतरा महोत्सव का आयोजन, विधायक सीपी सिंह हुए शामिल
Namkum, Ranchi | Nov 2, 2025 मकचुंद टोली में आयोजित देवठान जतरा महोत्सव में रविवार शाम करीब छह बजे विधायक सीपी सिंह शामिल हुए। और पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की। मकचुंद टोली में आयोजित देवठान जतरा महोत्सव में काफी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर पारंपरिक नृत्य, पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।