राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा अटरू का वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह 1 जनवरी 2026 गुरुवार को श्री गोपाल रिसोर्ट अटरू में आयोजित किया जाएगा आयोजन को लेकर उपशाखा के पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है अध्यक्ष मोहनलाल मीणा मंत्री सलीम मोहम्मद खान ने बताया कि आयोजित वार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि विधायक राधेश्याम बेरवा रहेंगे।