बालोद: 1 जुलाई से महंगी होगी बिजली, घरेलू उपभोक्ताओं पर 30 से 50 पैसे और कमर्शियल श्रेणी में 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट बढ़ोतरी
Balod, Balod | Jun 16, 2026 छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने नई बिजली दरों की घोषणा कर दी है। नई दरों के अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट महंगी होगी। वहीं कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से पूरे राज्य में लागू होंगी। आयोग ने कृषि पंपों की बिजली दर में भी 40 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की ह