पवई: पन्ना जिले में लाड़ली बहनों को मिली सहायता राशि जनसंपर्क कार्यालय पन्ना ने प्रेस नोट किया जारी
Pawai, Panna | Sep 10, 2024 ---- जनसंपर्क कार्यालय पन्ना ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को सागर जिले के बीना में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को 1250 रूपए के मान से सितम्बर माह की सहायता राशि सिंगल क्लिक के जरिए बैंक खाते में अंतरित की।