पवई: अगर SC-ST वर्ग के भाई-बहन मोदी सरकार में सशक्त व सक्षम बने हैं, तो दिग्विजय सिंह को क्या दर्द है: खजुराहो सांसद VD शर्मा
Pawai, Panna | Sep 8, 2024 आज वीडियो प्राप्त हुआ कि पन्ना की क्षेत्रीय खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने शनिवार को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर बयान देते हुए कहा की SC-ST वर्ग के भाई-बहन मोदी सरकार में सशक्त और सक्षम बने हैं, इससे दिग्विजय सिंह को क्या तकलीफ है...दिग्विजय सिंह तुष्टीकरण की राजनीति कर जनजातीय और पिछड़े वर्ग का हक छीनने का प्रयास कर रहे हैं।