गभाना: दौरऊ में बूढ़े बाबू मेले का आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर की पूजा-अर्चना
गभाना क्षेत्र के गांव दौरऊ में रविवार को आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां बूढ़े बाबू के मेले का भव्य आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था और देर शाम तक मेला स्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने प्राचीन तालाब पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।