कटनी ग्रामीण: नई सड़क छोड़ पुरानी पर खर्च! सिमरा कला में सीसी सड़क पर फिर बिछा दी सड़क, ग्रामीणों ने उठाए सवाल"
कटनी जिले के रीठी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सिमरा कला में विकास कार्यों को लेकर अनियमितता के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वार्ड क्रमांक-1 के आदिवासी मोहल्ले में 4–5 वर्ष पहले बनी सीसी सड़क पूरी तरह ठीक थी, फिर भी उसी सड़क के ऊपर करीब 2 इंच मसाला डालकर दोबारा सड़क बना दी गई और निर्माण की राशि निकाल ली गई।