शनिवार को समय लगभग शाम 5 बजे गदागंज थाना क्षेत्र में खुसियालाल का पुरवा भगवंतपुर चंदनिहा निवासी निर्मला ने बताया कि उनके साथ ठगी हुई है निर्मला गदागंज स्थित सुनार की दुकान से 100 ग्राम चांदी की पायल खरीदकर लौट रही थीं। रास्ते में युवक ने साइकिल रोककर मदद का दावा किया और महिला को अपनी साइकिल पर बैठा लिया। कुछ दूर बाद उसने पायल झोले से निकालकर फरार हो गया।