दुर्ग: दुर्ग के ग्रीन चौक पर फर्जी BSF जवान को किया गया गिरफ्तार
Durg, Durg | Dec 21, 2025 दुर्ग के ग्रीन चौक पर फर्जी BSF जवान गिरफ्तार,पुलिस अधिकारी ने रविवार सुबह 10 बजे बताया कि दुर्ग के ग्रीन चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने सिमरनजीत (31) नामक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी कार पर 'पुलिस' लिखकर घूम रहा था और पूछताछ में फर्जी BSF आईडी कार्ड दिखाया। मोहन नगर थाना पुलिस ने पंजाब निवासी इस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।