सोहागपुर: बस स्टैंड पर डायल 112 के चालक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, मोटरसाइकिल सवार घायल
शहडोल नगर के बस स्टैंड में गुरुवार को लगभग 2:40 बजे डायल 112 के चालक ने मोटरसाइकिल चालक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया,स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया है कि डायल 112 के चालक और आरक्षक नशे में धुत्त थे,यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड की है घटना के बाद स्थानीय लोगों की मौके पर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली है।