ग्वालियर गिर्द: तिगरा डैम से मेडिकल छात्रों की बॉडी को रेस्क्यू कर बाहर निकालने विजय को एसपी ने किया सम्मानित
तिघरा डेम में मेडिकल के 2 छात्रों की मौत के मामले में एक छात्र की बॉडी मिल गई थी,जबकि दूसरे छात्र की बॉडी डेम की गहराई में थी।SDRF की टीम भी बॉडी को रिकवर नहीं कर पा रही थी लेकिन विजय कुशवाहा ने हैरत अंग्रेज हौसले से छात्र की बॉडी को दूसरे दिन डैम से तलाश कर उसे बाहर निकाल लिया था।SP ने मंगलवार को विजय को उसके हौसले के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।