परबत्ता: मलमास समाप्ति के बाद अगुवानी गंगा घाट पर उमड़ी आस्था, श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी
खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड में मलमास की समाप्ति के बाद मंगलवार को अगुवानी गंगा घाट पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से लेकर शाम चार बजे तक महेशखुंट, नयागांव, पसराहा, भरतखंड समेत आसपास के कई गांवों से श्रद्धालुओं का हुजूम पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान के लिए उमड़ पड़ा। गंगा जल संग्रह के लिए हाथों में प्लास्टिक के डिब्बे और कलश लिए श्रद्धाल