नोआमुंडी: आशीर्वाद इंटरप्राइजेज, गुवा कार्यालय में आदिवासियों के महानायक हरिओम झा की 20वीं पुण्यतिथि मनाई गई
गुवा आशीर्वाद इंटरप्राइजेज गुवा कार्यालय में आदिवासियों के महानायक स्वर्गीय हरिओम झा की 20वीं पुण्यतिथि गुरूवार को मनाई गई। इस अवसर पर गुवा एवं आसपास के लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम आशीर्वाद इंटरप्राइजेज की अध्यक्षा पुष्पा झा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।