भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के ब्लॉक अध्यक्ष ललित कुमार को एक व्यक्ति द्वारा लगातार जान से मारने, अपहरण करने और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकियां दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने सोमवार शाम देवबंद कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।