जखनिया: भूडकुड़ा कोतवाली में उप जिलाधिकारी के मौजूदगी में आयोजित हुई पीस कमेटी की मीटिंग, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
आज शाम 6बजे भुडकुडा कोतवाली में ताजिया पर्व को लेकर उप जिलाधिकारी कमलेश कुमार सिंह के मौजूदगी में मीटिंग आयोजित हुई।उपस्थित धर्मगुरुओ से ताजिया से कर्बला मार्गो तक होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी लेते हुए शांति पूर्वक मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा जो जैसे पर्व मनाता था उसी तरह मनाया जाय कही कोई नया नहीं होगा। पुलिस उपाधीक्षक बलराम भी मौजूद रहे।