कटिहार: आजमनगर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में बनारस से आरोपी गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
सोमवार की शाम 6:30 पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने प्रेस वार्ता कर हत्या व दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आजमनगर थाना क्षेत्र में कुछ महीने पहले एक नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम का गठन किया गया।