रमकंडा: रक्सी गांव में खपरैल घर में लगी भीषण आग, युवक गंभीर रूप से झुलसा, मेदिनीनगर में भर्ती
मंगलवार की शाम रमकंडा थाना क्षेत्र के रक्सी गांव में एक खपरैल घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना के दौरान घर में मौजूद पीतांबर केशरी आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों एवं ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर