कोरबा: कोरबा में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही पर रोक, उद्योग मंत्री ने दिए निर्देश, अभी नहीं चलेगा बुलडोजर
Korba, Korba | Jul 19, 2025 उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने नगर निगम आयुक्त को कोरबा शहर में अतिक्रमण हटाने की किसी भी कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने स्पष्ट किया कि जब तक वे स्वयं महापौर और निगम अधिकारियों के साथ शहर का भ्रमण कर व्यापारियों से मुलाकात नहीं कर लेते, तब तक कोई कार्रवाई नहीं की जाए। शनिवार को कोहड़िया स्थित मंत्री कार्यालय में महापौर संजू देवी