बिल्सी: बिल्सी नगर में धूमधाम से निकाली गई संविधान निर्माता बाबा साहब की शोभायात्रा, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
Bilsi, Budaun | Apr 16, 2026 बिल्सी में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर गुरुवार को एक शोभायात्रा निकाली गई। नगर के विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान 'जय भीम' के नारों से नगर गूंज उठा। शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व विधायक हाजी बिट्टन और बिल्सी नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर ने किया।