मुरैना नगर: बैरियर चौराहे पर ई-रिक्शा में बैठ रही मां-बेटी को यात्री बस ने लिया चपेट में,दोनों घायलों को जिला अस्पताल में किया भर्ती
मुरैना जिले की कैलारस तहसील के नेपरी गांव निवासी 28 वर्षीय किरन पत्नी देवेंद्र कुशवाह अपनी 5 वर्षीय बेटी दिव्यांशी के साथ बस से मुरैना आई थीं। बैरियर चौराहे पर बस से उतरकर ई-रिक्शा में बैठते समय पास से निकली यात्री बस की चपेट में आने से दोनों घायल हो गईं। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लाए,जहां प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया,इलाज किया जा रहा है।