तालबेहट: पूरा कला में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल 20 वर्षीय युवक की झांसी में उपचार के दौरान हुई मौत
तालबेहट क्षेत्र के पूराकला में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था,जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट पहुंचाया गया था जहां पर डॉक्टर ने उपचार के बाद झांसी रेफर किया था उक्त मामले में युवक की झांसी में उपचार के दौरान मौत हो गई पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।