कटोरिया: राजवाड़ा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार युवक जख्मी
Katoria, Banka | Mar 29, 2026 कटोरिया-देवघर रोड स्थित राजवाड़ा के पास शनिवार देर शाम करीब सात बजे सड़क किनारे खड़ी ट्रेक्टर से टक्कर होने पर बाइक सवार एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी राजवाड़ा गांव का अमरेश तिवारी बताया गया है। जिसका इलाज कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत देख उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया।