कहरा: कोचिंग से लौट रहे छात्र को असामाजिक तत्वों ने मारपीट कर किया जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Kahara, Saharsa | Jul 29, 2025 घटना सदर थाना क्षेत्र के सराही का है जहां कोचिंग से पढ़कर अपने घर बेंगहा लौट रहे छात्र सूरज कुमार को रोहन कुमार, नीरज कुमार,आजाद कुमार, अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वायर, बेल्ट, लात घूंसा एवं देशी कट्टा से मारकर जख़्मी कर दिया। जिसे जख़्मी स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। जिसका चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।