पतरघट: पस्तपार खे ठाढ़ी में पोखर में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत, पांच दिन पहले नानी गांव आई थी राधिका
पस्तपार थाना क्षेत्र के ठाढ़ी वार्ड संख्या-5 में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में आठ वर्षीय राधिका कुमारी की पोखर में डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान मधेपुरा जिला अंतर्गत ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के सरसंडी गांव निवासी दीपक पासवान की आठ वर्षीय पुत्री राधिका कुमारी के रूप में हुई है। वह चार-पांच दिन पहले अपनी नानी के घर ठाढ़ी आई थी। गुरुवार की सुबह