पतरघट: पतरघट के फोरसाहा वार्ड 16 में शॉर्ट सर्किट से आग, 6 घर जलकर राख, दो सिलेंडर ब्लास्ट, एक CNG नष्ट
पतरघट थाना क्षेत्र के गोलमा पश्चिमी पंचायत स्थित फोरसहा वार्ड 16 में मंगलवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते भीषण रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर छह परिवारों का आशियाना जलकर खाक हो गया। इस दौरान घर में रखे अनाज, कपड़े, जेवरात सहित सभी जरूरी सामान भी जलकर राख हो गए। वहीं, आग की लपटों में पंकज शर्मा का एक सीएनजी टेंपो भी जल गया।अग्नि पीड