देव: सीता लाल गली के एक रिसॉर्ट में देव के पातालगंगा में मेडिकल कॉलेज और जिले का नाम देव कराने को लेकर हुई बैठक
रविवार को 4:00 बजे देव नगर पंचायत के सीता लाल गली में स्थित बगीचा रिसोर्ट में देव के जनप्रतिनिधियों सामाजिक कार्यकर्ताओं मुखिया पंचायत समिति सहित देव के लोगों ने देव के पातालगंगा में मेडिकल कॉलेज निर्माण और जिले का नाम देव करने को लेकर बैठक किया। बैठक में कई प्रस्ताव पास किए गए। जिसमें मेडिकल कॉलेज निर्माण नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन की तैयारी को लेकर चर्चा की।