मुरादाबाद: मूंढापांडे क्षेत्र में पति से फोन पर कहासुनी के बाद मायके में महिला ने की आत्महत्या, 6 लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज
मायके में फंदे पर झूल गई महिला पति समेत छह पर दहेज हत्या का केस मूंढापांडे क्षेत्र में पति से फोन पर हुई कहासुनी के बाद महिला ने मायके में फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।