हिसार: 14 वर्षीय लड़की से शादी के दोषी को 20 साल की कैद, चिकित्सा जांच में बलात्कार की पुष्टि
Hisar, Hissar | Oct 6, 2025 हिसार में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील जिंदल की अदालत ने एक युवक को 20 साल कैद और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह घटना करीब साढ़े चार साल पहले हुई थी, जब दोषी की उम्र लगभग 17 साल थी। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में सजा की अवधि एक साल अतिरिक्त बढ़ा दी जाएगी।